<meta name="google-site-verification" content="hKAa3DkZrD3LwJDihGnu3hswcut38ufBZmtfuGzG5sE" />
मानव मादा जनन तंत्र Human Female Reproductive System
मानव मादा जनन तंत्र Human Female Reproductive System मानव में मादा जनन तंत्र में पाँच भाग होते हैं—अंडाशय (Ovary), अंडवाहिनी (Fallopio tube), गर्भाशय (Uterus), योनि (Vagina) तथा भग (Vulva)। इन अंगों का विवरण इस प्रकार है — मानव मादा जनन तंत्र (1) अंडाशय (Ovary): स्त्री के शरीर में उदर गुहा के ठीक नीचे दो गोलाकार अंडाशय होते हैं जो बायें और दाहिने हिस्से में भलीभाँति व्यवस्थित होते हैं अंडाशय के दो प्रमुख कार्य हैं- (i) अंडाणुओं या डिम्बों (Ova) का उत्पादन करना और (ii) मादा हॉर्मोनों जैसे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रॉन का स्राव करना। प्रत्येक अंडाशय एकान्तर क्रम में या बारी-बारी एक-एक डिम्ब का उत्पादन करके गर्भाशय में भेजता है। प्रायः 10 से 11 वर्ष की आयु में अंडाशय में डिम्ब एवं मादा जनन हॉर्मोनों का स्राव प्रारंभ हो जाता है। हॉर्मोनों का स्राव प्रारंभ होते ही आन्तरिक एवं बाह्य जनन अंगों का विकास प्रारंभ हो जाता है एवं द्वितीय लैंगिक लक्षण उत्पन्न होने लगते हैं। स्तनों(mammary glands) का विकास एवं वृद्धि, भग पर एवं बगलों में बालों का उगना तथा नितम्बों में फैला...
Comments
Post a Comment