इस पेज पर आप सभी खरीद सकते है अनेक प्रकार के मोबाइल, T.V , music box , charger, emergency lights, torch, राशन के सभी समान, बर्तन, वस्त्र, जुते-चपल, घड़ी और अनेक प्रकार के उपयोगी समान amazon खरीद सकते है ।
Associate disclosure This is amazon associate site. We will earn. When you purchase products from given link. This will not affect your product price. #ad
मानव मादा जनन तंत्र Human Female Reproductive System मानव में मादा जनन तंत्र में पाँच भाग होते हैं—अंडाशय (Ovary), अंडवाहिनी (Fallopio tube), गर्भाशय (Uterus), योनि (Vagina) तथा भग (Vulva)। इन अंगों का विवरण इस प्रकार है — मानव मादा जनन तंत्र (1) अंडाशय (Ovary): स्त्री के शरीर में उदर गुहा के ठीक नीचे दो गोलाकार अंडाशय होते हैं जो बायें और दाहिने हिस्से में भलीभाँति व्यवस्थित होते हैं अंडाशय के दो प्रमुख कार्य हैं- (i) अंडाणुओं या डिम्बों (Ova) का उत्पादन करना और (ii) मादा हॉर्मोनों जैसे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रॉन का स्राव करना। प्रत्येक अंडाशय एकान्तर क्रम में या बारी-बारी एक-एक डिम्ब का उत्पादन करके गर्भाशय में भेजता है। प्रायः 10 से 11 वर्ष की आयु में अंडाशय में डिम्ब एवं मादा जनन हॉर्मोनों का स्राव प्रारंभ हो जाता है। हॉर्मोनों का स्राव प्रारंभ होते ही आन्तरिक एवं बाह्य जनन अंगों का विकास प्रारंभ हो जाता है एवं द्वितीय लैंगिक लक्षण उत्पन्न होने लगते हैं। स्तनों(mammary glands) का विकास एवं वृद्धि, भग पर एवं बगलों में बालों का उगना तथा नितम्बों में फैला...
मानव जनन-तंत्र HUMAN REPRODUCTIVE SYSTEM उच्च श्रेणी के दूसरे जन्तुओं की तरह मनुष्य में भी लैंगिक जनन नर एवं मादा के जनन अंगों की क्रिया से ही सम्भव होता है। इसे समझने के लिए नर एवं मादा जनन अंगों की बनावट को अलग-अलग समझना जरूरी है। 1 . नर जनन तंत्र (Male Reproductive System ) नर जनन तंत्र के विभिन्न भागों का विवरण निम्नवत है, (i) वृषण (Testes): मनुष्य के शरीर में एक जोड़ी वृषण पाये जाते हैं जो पेशीय थैली वृषण कोष (Scrotal sac) के अन्दर बन्द रहते हैं। वृषण कोष मुख्य शरीर से बाहर शिश्न के नीचे अवस्थित होता है। वृषण की कोशिकाएँ शुक्राणुओं को उत्पन्न करती हैं। सामान्यत: शरीर के ताप पर वृषण में शुक्राणुओं का उत्पादन सम्भव नहीं होता क्योंकि शुक्राणुओं के उत्पादन के लिए शरीर के ताप से 2-3°C कम ताप की आवश्यकता होती है। इसीलिए वृषण कोष शरीर के बाहर होता है। वृषण की कुछ विशेष कोशिकाएँ नर जनन हॉर्मोन टेस्टोस्टेरान (Testosteron) का स्राव करती हैं। नर में इस हॉर्मोन का स्राव प्राय: 15 से 18 वर्ष की उम्र में प्रारंभ हो जाता है। (ii) अधिवृषण (Epididymis) : यह एक लम्बी और कुंडलित नलिका होती है ...